बीजेपी ने टिकटों की एक लिस्ट क्या जारी की मानो बवाल ही हो गया। बिहार बीजेपी के कई नेता टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हैं और माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये बवाल और भी बढ़ सकता है।
मोदी के प्रबल समर्थक गिरिराज सिंह को नवादा से टिकट गिया गया जबकि वो बेगूसराय से टिकट चाह रहे थे। बेगूसराय से नवादा के सांसद भोला सिंह को टिकट दिया गया है।
शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त देखने के मिला जब गिरिराज सिंह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। राजनाथ सिंह के दरवाजे से ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
कहा गया कि उन्होंने अपॉइंटमेंट नहीं लिया था। खबर जैसे ही मीडिया में आई राजनाथ ने खुद गिरिराज को फोन कर वापस बुला लिया। लेकिन अब देखना ये होगा कि गिरिराज का टिकट बदला जाएगा या फिर गिरिराज की नाराजगी कोई नया गुल खिलाएगी।