फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: बालिकागृह कांड के दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी ने किया सरेंडर

Fri, 21 Dec 2018 10:51 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बालिका गृहकांड में ब्रजेश ठाकुर के बाद इस कांड का सबसे बड़ा कुकर्मी और खेल का दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी दिलीप वर्मा ने गुरुवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि दिलीप वर्मा बाल कल्याण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष थे। गुरूवार को दोपहर 12 बजे के तकरीबन दिलीप अपने वकील के पास पहुंचा और सरेंडर की जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसने पॉक्सो कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया। हालांकि दिलीप के सरेंडर करने से पहले ही कोर्ट उस पर कुर्की का आदेश दे दिया था। आदेश मिलने के बाद कई बार सीबीआई और पुलिस आरोपी दिलीप वर्मा को पकड़ने के लिए करजा थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर पर छापेमारी कर चुकी थी।

विज्ञापन

 
दिलीप को भगौड़ा बताते हुए उसके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है। दिलीप वर्मा अक्सर बालिका गृह में जाकर वहां जांच किया करता था। वह प्रत्येक सप्ताह किशोरियों के साथ मिलकर वहां कैंप लगाकर सुनवाई करता था। दिलीप वर्मा और उसके साथी विकास पर बालिकागृह की लड़कियों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। इस कांड में दिलीप के साथी विकास को पुलिस ने पहले ही  गिरफ्तार कर चुकी थी। विकास की गिरफ्तारी के बाद दिलीप वर्मा इस बात को समझ चुका था कि अब कानून के हाथ को अब उसी के गर्दन की तलाश जिसके बाद वह तुरंत ही अंडरग्राउंड हो गया था। बता दे कि उसकी तलाश में पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें