फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम वाले बाबा मंच से बोले- बिहार लोग धन्य हैं, यहां मां जानकी ने जन्म लिया

Sat, 13 May 2023 06:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (नौबतपुर)

सार

Baba Bageshwar Dham : हनुमंत कथा स्थल पहुंचने से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राघवेंद्र सरकार मठ पहुंचे। यहां पर राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे तो जय बजरंगबली, जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
कथावाचन करते बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर के तरेत पाली मठ पहुंचे। बाबा के पहुंचते ही कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु उठकर खड़े हो गए और जय बजरंगबली, जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे। इधर, हनुमंत कथा स्थल पहुंचने से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राघवेंद्र सरकार मठ पहुंचे। यहां पर राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महंत सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। बाबा के पहुंचते ही करीब 10 मिनट तक महिलाओं और पुरुषों ने जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। बाबा ने दोनों हाथ को जोड़कर समर्थकों को प्रणाम किया। उन्होंने हाथ उठाकर सभी का अभिनंदन किया। 

विज्ञापन





बाबा बोले-  हरि चरणों का ध्यान करो, तर जाने के लिए
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक भजन से किया। भजन के बोल "हरि चरणों का ध्यान करो, तर जाने के लिए। क्यों अवसर यह खोता है, फिर नहीं आने के लिए।" बाबा ने बिहार के पागलों की जय कहने की भी बात कही। कथा में आने वालों की जय, कथा में नहीं आने वालों की जय, कथा का विरोध करने वालों की जय का नारा लगाने के लिए लोगों लोगों से कहा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग धन्य हैं। बिहार की धरती पर मां जानकी ने जन्म लिया। यह मां जानकी की धरती है। इसी धरती से ही शून्य का आविष्कार हुआ था। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट ने ही शून्य का आविष्कार किया था। बता दें कि शाम 7:00 बजे तक बाबा का दिव्य दरबार चलेगा। यह दरबार 17 मई तक रोजाना शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक चलेगा।

Trending Videos

मंच पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के कई सांसद, विधायकों का आशीर्वाद लिया
इधर, बाबा का प्रवचन शुरू होने से पहले मंच पर आरती की गई। इसमें भाजपा के कई सांसद, विधायक शामिल हुए। सभी ने बाबा से आशीष लिया। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव और मनोज तिवारी मंच पर हनु आरती करते नजर आए। उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई भाजपा नेता भी थे भाजपा नेताओं ने भी मंच पर से जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाए। मंच पर उपस्थित पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मंच पर उपस्थित सभी मंत्री, विधायक, सांसदों को अंग वस्त्र एवं फूल देकर उन्हें सम्मानित किया।

लखनऊ से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचीं 
इधर, शनिवार दोपहर करीब 4:00 बजे पटना के पास होटल से पंडित धीरेंद्र शास्त्री का काफिला नौबतपुर के लिए निकला बनारस होटल के बाहर भी उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई यह वह भीड़ थी जो कि बाबा के दर्शन पाने के लिए सुबह सुबह से होटल के बाहर खड़े थे। कुछ भक्तों ने कहा कि बाबा का दर्शन पाकर मन शांत हो गया। लोगों और महिलाओं का हुजूम ऐसा की 3 लाख स्क्वायर फीट में बने पंडाल भी छोटे नजर आने लगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि हमलोग सभी बाबा को भगवान हनुमान का रूप मानते हैं। लखनऊ के रामनगर से बाबा के दर्शन को पहुंची तीन बहनों में दिव्या पांडे ने बताया कि वह बराबर बागेश्वर धाम वाले बाबा वीरेंद्र शास्त्री को यूट्यूब और फेसबुक पर देखा करते थे। उनके दिल में यह तमन्ना थी कि वह एक बार बाबा का साक्षात दर्शन करें। जब उन्होंने सुना कि पटना के नौबतपुर में धीरेंद्र शास्त्री बाबा प्रवचन को पहुंच रहे हैं, उन्होंने बिना समय गवाएं ट्रेन पकड़कर पहुंच पटना पहुंच गए।
 
विज्ञापन

कान्हा की मूर्ति लेकर दिव्य दरबार पहुंची श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बाबा धीरेंद्र शास्त्री को भगवान हनुमान के रूप में देखती है
दिव्या पांडे की बड़ी बहन शिवा पांडे ने बताया कि वह बाबा धीरेंद्र शास्त्री को हनुमान के रूप में देखती है। उनका यह मानना है कि बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री में उनकी बहुत आस्था है। शिवा पांडे ने बताया कि जबसे वे सुनी है धीरेंद्र शास्त्री बाबा पटना में पहुंच रहे है। वे तीनों बहन शुक्रवार की शाम ही पटना पहुंच गए थे। गया जिले से पहुंची प्रिया कुमारी ने बताया कि उन्हें बाबा से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आस्था भरे शब्दों में कहा कि बाबा सब कुछ जानते हैं।

सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, 3 कंपनी तैनात
इधर, पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को बाबा की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। बाबा बागेश्वर की सुरक्षा की तैयारी में बिहार पुलिस की 3 कंपनी तैनात कर है। इसमें 15 मजिस्ट्रेट तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल पर 10 जगह पर बैरिकैडिंग की गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें