फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक हुई आयोजित; सांसदों ने रखे रेल के सर्वांगीण विकास के लिए सुझाव

Fri, 19 Jan 2024 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Dhanbad Division Parliamentary Committee Meeting: धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक में महाप्रबंधक महोदय ने माननीय सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। 
विज्ञापन
संसदीय बैठक में मौजूद सांसदगण तथा सांसदों के प्रतिनिधिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के धनबाद में शुक्रवार 19 जनवरी को ‘मंडल संसदीय समिति’ की बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के सभाकक्ष में किया गया। इस बैठक में धनबाद मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदगण ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता धनबाद के माननीय सांसद पशुपति नाथ सिंह द्वारा की गई। सभी माननीय सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे और रेल के सर्वांगीण विकास के लिए अपने-अपने सुझावों को रखा गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित मुख्यालय और मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

विज्ञापन


बैठक में माननीय सांसदगण ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि तथा उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिए। माननीय सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया। साथ ही बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
        
इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने माननीय सांसदगण और माननीय सांसदों के प्रतिनिधिगण का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में धनबाद मंडल माल लदान और इससे प्राप्त आय में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि धनबाद मंडल द्वारा पिछले दिनों यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं, जिनमें छह स्टेशनों पर एफओबी, चार स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेड तथा 11 स्टेशनों पर दिव्यांग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। रांची और पटना के मध्य विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन और न्यू गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी का परिचालन प्रारंभ किया गया। दैनिक रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार प्रमुख स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई है। ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के तहत धनबाद मंडल के 11 प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉल तथा 15 स्टेशनों पर ट्रॉली उपलब्ध कराए गए हैं। इनसे एक ओर जहां इन क्षेत्रों का विकास होगा। वहीं, दूसरी ओर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
 
महाप्रबंधक महोदय ने माननीय सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। आज की इस बैठक में चतरा के माननीय सांसद सुनील कुमार सिंह, पलामू के माननीय सांसद विष्णु दयाल राम और गिरिडीह के माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे।

इनके अलावा माननीया शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि नागेंद्र महतो, माननीय सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि चंद्र भूषण प्रसाद, माननीय सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि प्रीतम साहू, माननीय सांसद अजय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि विक्रम सिंह चंदेल, माननीय सांसद पकौड़ी लाल के प्रतिनिधि कृष्णा गौतम, माननीय सांसद विजय कुमार के प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा, माननीय सांसद महुआ मांझी के प्रतिनिधि लखी सोरेन, माननीय सांसद समीर उरांव के प्रतिनिधि अरूण कुमार जोशी, माननीय सांसद दीपक प्रकाश के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह और माननीय सांसद आदित्य प्रसाद के प्रतिनिधि मिल्टन पार्थ सारथी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

Train News: साउथ बिहार एक्सप्रेस का रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव; 21-22 जनवरी को ही मिलेगी सुविधा

चालीसा महोत्सव के उपलक्ष्य में गाड़ी सं. 13288/ 13287 राजेंद्रनगर-दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन पर दिनांक 21 और 22 जनवरी को एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

21 और 22 जनवरी को गाड़ी सं. 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 18.07/18.08 बजे तथा गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 09.18/09.19 बजे चकरभाठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे प्रस्थान करेगी।
 

Bihar: बनारस-पटना जनशताब्दी का डुमरांव, इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस का रघुनाथपुर स्टेशन पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15125/26 बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस का और रघुनाथपुर स्टेशन पर 20801/20802 इसलामपुर-नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस का 21 जनवरी से प्रायौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
 
21 जनवरी से डुमरांव स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15125 बनारस-पटना  जनशताब्दी एक्सप्रेस 09.06/09.08 बजे और गाड़ी संख्या 15126 पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस 18.29/18.31 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 
इसी तरह 21 जनवरी से रघुनाथपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 18.55/18.57 बजे तथा गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस 11.02/11.04 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें