फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास हादसा: गंभीर झुलसे कई मरीज इंदौर रेफर, पांच की हालत नाजुक; 9 घायल देवास में इलाजरत, CM ने जाना हाल

Thu, 14 May 2026 02:33 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देवास के पास पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में 15 से अधिक मजदूर घायल हो गए। गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई और कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
घायल पहुंचे इंदौर के अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के समीप स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के बाद घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया जा रहा है। हादसे में 15 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को इंदौर के टी. चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं तीन घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ मरीजों को अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा लगभग 9 घायल देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि चार मजदूर 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से करीब पांच घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी में पुलिस-जनता संवाद की नई पहल, हर महीने थानों में लगेगा लोक संवाद; सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार फैक्टरी में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के घरों में कंपन महसूस किया गया और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। हादसे के बाद मजदूर जलती हुई फैक्टरी से भागकर बाहर निकले। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को देवास से इंदौर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात करीब दस बजे एयरपोर्ट से सीधे चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने यहां देवास फटाका फैक्ट्री में हुई घटना में प्रभावितों से मिले और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें