फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में उप मेयर प्रत्याशी भिक्षाटन से चंदा जुटा कर लड़ रहे चुनाव, वार्ड-वार्ड घूम कर वोट भी मांग रहे

Sun, 21 May 2023 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

उप मेयर प्रत्याशी सियाराम पासवान ने कहा कि हम गरीब लोग हैं। हम सबसे चंदा मांग रहे हैं। मेरे पास पूंजी नहीं है जो खर्चा कर पाएंगे। इसलिए हर वार्ड घूमकर चंदा मांग रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए। हम जीतेंगे भी हमको सब जनता वोट देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
झोली फैलाकर भिक्षा मांगते उप मेयर प्रत्याशी सियाराम पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी चुनाव को लेकर नए-नए अंदाज में वोट मांगते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी उप मेयर प्रत्याशी सियाराम पासवान वार्ड-वार्ड घूमकर भिक्षा मांग कर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं से वोट भी मांगते नजर आ रहे हैं। उप मेयर प्रत्याशी गले में गमछा लपेट कर जनता से सहयोग राशि मांग रहे हैं और जनता से वोट भी मांग रहे हैं।

विज्ञापन


सहरसा में नगर निगम का चुनाव नौ जून को होने को है। सभी मेयर, उप मेयर और वार्ड पार्षद का नामांकन भी समाप्त हो चुका है। सहरसा में कुल 46 वार्ड हैं, जिनमें मेयर के 29 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उप मेयर के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। मतदाताओं की बात करें तो महिला और पुरुष मिलाकर कुल तकरीबन दो लाख छह हजार के आसपास मतदाता हैं। हालांकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह नहीं मिला है, सभी प्रत्याशियों को 24 मई को चुनाव चिन्ह मिलने की संभावना है।

उप मेयर प्रत्याशी सियाराम पासवान को चुनाव लड़ने के लिए भिक्षा दे रहीं द्रोपदी देवी ने कहा कि सियाराम पासवान को इस बार उप मेयर बनाना चाहते हैं। हम लोग पैसा दे रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए। उनके पास पैसा नहीं है। गरीब है, कहां से पैसा लाएंगे। उनको चंदा दे रहे हैं हम लोग चुनाव लड़ने के लिए। जितना जुड़ा उतना पैसा हम लोगों ने दिया है।
विज्ञापन


उप मेयर प्रत्याशी सियाराम पासवान ने कहा कि हम गरीब लोग हैं। हम सबसे चंदा मांग रहे हैं। मेरे पास पूंजी नहीं है जो खर्चा कर पाएंगे। इसलिए हर वार्ड घूमकर चंदा मांग रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए। हम जीतेंगे भी हमको सब जनता वोट देने के लिए तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि हम गरीबों का सब दिन शोषण ही हुआ है। आज तक कोई लाभ नहीं मिल पाया। इस बार समय आया है तो हिम्मत करके चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदाता चंदा भी दे रहे हैं और वोट भी देंगे। प्रत्येक दिन चंदे के तौर पर दो-तीन हजार रुपये हो जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें