फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफिले पर हमला, RJD कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Tue, 15 Aug 2017 08:59 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर मंगलवार की देर शाम हमला किया गया। हमला बिहार के वैशाली जिला के चकसिकंदर के पास हुआ है। हालांकि, सुशील मोदी फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुशील मोदी ने आरजेडी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

  #Bihar Deputy CM Sushil Kumar Modi's convoy attacked near Chaksikandar in Vaishali district, he is safe, alleges attackers were RJD workers. pic.twitter.com/yRYrSD38Pr — ANI (@ANI) August 15, 2017
जानकारी के मुताबिक सुशील मोदी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। गौरतलब है कि राज्य में महागठबंधन टूटने के बाद बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ भाजपा में शामिल होने को लेकर बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में बिहार के छपरा में आरजेडी समर्थकों ने डीएम पर ही हमला बोल दिया था। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे एसपी पर भी आरजेडी समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया था। वहीं, महागठबंधन से नाता तोड़ने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने सारण जिले में तीन अन्य स्थानों पर भी सड़क जाम किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें