गांधी की प्रतिमा पर गदंगी देखकर तेजस्वी यादव ने अपना रुमाल निकाला और सफाई की। उनकी पार्टी के एक विधायक ने गांधी की प्रतिमा की सफाई करते हुए का वीडिया ट्विटर पर शेयर किया है।
दो अक्तूबर के दिन पूरा देश महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। गांधी और उनके विचारों से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग प्रेरित है। यहीं वजह है कि भारत के अलावा दुनिया में जगह-जगह उनकी प्रतिमाएं लगी हुई है। लंदन में ब्रिटिश संसद के पास महात्मा गांधी की 9 फुट की प्रतिमा लगी हुई है। पिछले महीने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लंदन गए थे। वेस्टमिंस्टर में ब्रिटिश संसद के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास तेजस्वी यादव पहुंचे तो प्रतिमा पर उन्हें गंदगी दिखाई दी।
विज्ञापन
गांधी की प्रतिमा पर गंदगी देखकर तेजस्वी यादव ने अपना रुमाल निकाला और सफाई की। औरंगाबाद जिले के ओबरा खंड से विधायक ऋषि कुमार ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तेजस्वी यादव जी जब राष्ट्रपिता की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए…उन्होंने मूर्ति को गंदी पाया। यह देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और अपने रूमाल से सफाई करने लगे। उनकी सोच महात्मा गांधी और गांधीवादी विचारों में उनकी आस्था को दर्शाती है।
प्रतिमा को पहुंचाया था नुकसान
लंदन में ब्रिटिश संसद के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को उपद्रवियों ने दो साल पहले नुकसान पहुंचाया था। यहां तक की उन्हें ‘रेसिस्ट’ तक लिख दिया था। उपद्रवी गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे। साल 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लंदन में उनकी इस प्रतिमा का अनावरण किया था। भारत यात्रा के दौरान 2014 में यूके के राजकोष के तत्कालीन चांसलर जॉर्ज ओसबोर्न ने गांधी की प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की थी। ब्रिटेन में भारतीयों ने इस प्रतिमा के लिए पब्लिक डोनेशन इक्ट्ठा किया और मूर्तिकार फिलिप जैक्सन ने इसे आकार दिया