फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 10 Aug 2023 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मृतक जफर इमाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। अस्पताल में परिजनों के पहुंचने के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने कैदी के शव का पोस्टमार्टम किया। फिर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के चंदन बारा गांव निवासी जफर इमाम (65) के रूप में हुई है। जफर इमाम डेढ़ महीने से मारपीट के आरोप में जेल में बंद था। मृतक के बेटे ने बताया कि गांव के मो. रकीम से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उसे लेकर मारपीट भी हुई थी। उसी कांड में ढाका पुलिस ने मेरे अब्बू को गिरफ्तार कर डेढ़ महीने पहले मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया। जहां बुधवार को उनकी तबीयत खराब हुई। उसके बाद उन्हें जेल से लाकर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

उसने बताया कि मैं रात दस बजे उनसे मिल कर आया था। उन्हें केवल बुखार हुआ था। जबकि आज फोन आया कि आपके पिता की मौत हो गई है। उसने आरोप लगाया कि मेरे पिता का वहां के डॉक्टर ने बढ़िया और समय पर इलाज नहीं किया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई है।
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ आईपीएस राज ने बताया कि एक कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मेडिक बोर्ड बना कर वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल पाएगा। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि उन्हें बुखार हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें