फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेड़ से लटका मिला युवा किसान का शव; सुबह बाइक से खेत देखने के लिए घर से निकला था

Fri, 25 Aug 2023 08:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने क्षेत्र में खेत देखने निकले युवा किसान ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि वह हंसते हुए घर से निकला था। वहीं, पुलिस ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
मृतक किसान अशोक महतो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के भूसवर गांव में शुक्रवार को एक युवा किसान ने आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव के ही लक्ष्मण महतो के बेटे अशोक कुमार महतो (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अशोक सुबह करीब सात बजे घर से यह कह कर बाइक से निकला कि बैंगन का खेत देखने जा रहा है। लेकिन दोपहर तक वह नहीं लौटा। इसी दौरान गांव के ही सोहजनबारी बगीचे में घास काटने गई महिलाओं ने आम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव देखा। महिलाओं के शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद मृतक की पहचान हुई। फिर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने बताया कि घर का माहौल काफी अच्छा है। किसी से किसी का कोई विवाद नहीं है। सुबह वह हंसते हुए घर से निकला था।

प्लास्टिक की नई रस्सी में लगाया फंदा
वहीं, पुलिस ने बताया कि किसान ने नई प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाया है। माना जा रहा है कि घर से निकलने के बाद युवक ने पहले रस्सी की खरीदारी की है। उसके बाद बगीचे में जाकर वह फंदे से लटक गया। युवक की बाइक घटनास्थल के पास ही लगी हुई थी। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें