फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur: हसनपुर सूरत गांव में आम के पेड़ से लटका मिला दसवीं के छात्र का शव, इलाके में फैली सनसनी

Sun, 12 Mar 2023 10:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के हसनपुर सूरत गांव में दसवीं के छात्र का शव उसके ही बगीचे में आम के पेड़ लटका हुआ मिला। छात्र की चल रही थी दसवीं की परीक्षा।
विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव में रविवार सुबह आम के पेड़ से दसवीं के छात्र का शव लटका हुआ मिला। घटना की बात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमन कुमार 16 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, घटनास्थल के पास ही शराब की बोतल आदि सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमन सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। अमन सीबीएसई दसवीं का छात्र था और इन दिनों परीक्षा दे रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि रात करीब दस बजे परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर सोने गया था। सुबह घर के पास ही उसी के आम के बगीचे में उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मौत के बाद भी छात्र का इंस्टाग्राम अकाउंट चल रहा था। शव के पास ही शराब की बोतल भी मिली है। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का मानना है कि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर इस मामले की जांच कर रही है। पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम गई है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवार के लोगों ने भी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें