फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरा में सोन नदी के तट से मिला व्यक्ति का शव, सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

Fri, 12 May 2023 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि जीतन सिंह ने गांव के कुछ लोगों के साथ बैठ कर शराब पी। उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें बालू उठाने वाले बेलचा से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में चांदी थाना पुलिस ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा सोन नदी के तट से 45 साल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन सड़क जाम कर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चांदी थाना के विशुनपुरा गांव निवासी जीतन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह (45) बालू घाट पर मजदूरी का काम करते थे। रोज की तरह कल शाम भी मजदूरी करने गांव के सोन तट पर गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन जीतन सिंह की कोई खबर नहीं मिली। वहीं, आज शुक्रवार की सुबह बकरी चराने वाले लोगों ने सोन के किनारे एक शव को देखा। इसके बाद गांव में ये खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ में से एक व्यक्ति ने जीतन सिंह की पहचान की और परिजन और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर मृतक पर परिजन पहुंचे। फिर शव के साथ नासरीगंज-छपरा नेशनल हाइवे को जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि जीतन सिंह ने गांव के कुछ लोगों के साथ बैठ कर शराब पी। उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें बालू उठाने वाले बेलचा से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में चांदी थाना पुलिस ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें