फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेम की उम्र एक साल, शादी की महज छह माह...दहेज की कमी पर ली जान

Tue, 28 Mar 2023 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव घर में मिला है और ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं, परिजन दहेज हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मधेपुरा सदर अनुमंडल के घैलाढ़ थाना मुख्यालय के वार्ड नंबर एक से एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ससुराल वाले फिलहाल घर से फरार हैं। मृतका की पहचान सुपौल जिले के भीमपुर वार्ड नंबर छह निवासी जयप्रकाश कारपत की बेटी राज रानी (22) के रूप में की गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या की जानकारी मृतका के पिता को दी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।

विज्ञापन



मृतका राज रानी

मृतका राज रानी के पिता जयप्रकाश कारपत ने बताया कि घैलाढ़ वार्ड नंबर एक निवासी राजा मंडल से उसकी बेटी का करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह महीने पहले दोनों ने आपस में शादी कर ली। फिर दोनों पक्ष के लोगों ने इस शादी को स्वीकार कर लिया और 60 हजार रुपये दहेज देकर शादी हुई। लेकिन शादी के समय से ही राज रानी के ससुराल वालों ने उसके पति को कहीं गायब कर दिया।
विज्ञापन


जयप्रकाश ने बताया कि शादी के बाद से मेरी बेटी ससुराल में ही रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां करीब एक महीने से मेरी बेटी को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, आज सुबह मुझे मेरी बेटी के ससुराल के गांव के किसी व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है। फिर हम उसके ससुराल पहुंचे तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। मुझे आशंका है कि मेरी बेटी की दहेज को लेकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है और अभी इनके ससुराल के सभी लोग फरार हैं।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ससुराल वाले फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें