फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला नविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 17 May 2023 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मृतका के मायके वालों का कहना है कि बीते साल सितंबर में बेटी की शादी कराई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके से रुपये की मांग की जाती थी। बेटी ने बताया था कि घर से निकालने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि पति ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
सदर थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में 19 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीले रंग की साड़ी से फंदा बनाया गया था। कमरे में एस्बेस्टस लगा था। उसकी कुंडी में साड़ी से बने फंदे पर शव लटक रहा था। इसी बीच मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। मृतका की पहचान आशा कुमारी के रूप में हुई है। उसका मायका वैशाली जिले के बेरुआ में है, जबकि ननिहाल महुआ में है।

दहेज में बाइक और रुपये न देने पर हत्या का आरोप
मृतका के मायके वालों का कहना है कि बीते साल सितंबर में बेटी की शादी कराई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता था। बेटी से मारपीट की जाती थी। मायके से रुपये की मांग की जाती थी। बेटी ने बताया था कि घर से निकालने की धमकी देता है। मायके वाले रुपये देने में असमर्थ थे। आरोप लगाया कि पति ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। ताकि, आत्महत्या लग सके।
विज्ञापन


सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें