फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में बीती शाम से लापता युवक का शव सड़क किनारे मिला, एक्सीडेंट में मौत होने की आशंका

Wed, 17 May 2023 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मृतक के भाई पिंटू पासवान ने बताया कि उसका भाई राजमिस्त्री का काम करता था। हिलसा बाजार से काम कर वह घर साइकिल से लौट रहा था। इसी बीच गांव आने वाली सड़क के तुलसी खंधा के पास अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में देर शाम से लापता एक युवक का शव बुधवार की सुबह सड़क पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी खंधा के पास कपसियावां-हिलसा मुख्य मार्ग का है। मृतक कपसियावां गांव निवासी दिवंगत राम भजन पासवान का बेटा राजीव पासवान (30) है।

विज्ञापन


मृतक के भाई पिंटू पासवान ने बताया कि उसका भाई राजमिस्त्री का काम करता था। हिलसा बाजार से काम कर वह घर साइकिल से लौट रहा था। इसी बीच गांव आने वाली सड़क के तुलसी खंधा के पास अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजन ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल की टक्कर से राजीव पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाइक सवार उसे इलाज के लिए अस्पताल न ले जाकर वहीं सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। मोटरसाइकिल के कुछ पार्ट्स भी घटना के दौरान क्षतिग्रस्त होकर टूट गए थे, जो अब भी मौके पर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह ग्रामीण जब काम के लिए खेतों की ओर निकले तो उनकी नजर राजीव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई। राजीव की मौत हो जाने की खबर सुनकर परिवार वाले रोने चिल्लाने लगे।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजीव पासवान छह भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। राजमिस्त्री का काम कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। साल 2011 में उसकी शादी हुई थी। उसके बाद चार बच्चे हुए, पिता की मौत के बाद अब उन बच्चों की परवरिश को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें