फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में चार दिनों से लापता युवक की मौत, ठीकापाही नहर में मिला शव, घर का इकलौता बेटा था

Fri, 07 Apr 2023 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को लोगों ने हिमांशु कुमार का शव ठीकापाही नहर में तैरता हुआ देखा तो मामला सामने आया। लोगों ने आशंका जताई है कि नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया होगा, जिसमें उसकी डूबकर मौत हो गई होगी। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
मृतक हिमांशु कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र से चार दिन से गायब 20 साल के हिमांशु कुमार की मौत हो गई है। युवक का शव ठीकापाही स्थित नहर से बरामद किया गया है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। शव मिलने के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण दोनों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बरुआरी निवासी स्वर्गीय गौतम कुमार सिंह के इकलौते बेटे हिमांशु कुमार (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गायघाट थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से युवक के लापता होने का आवेदन दिया गया था। पुलिस तलाशी में जुटी थी। इसी बीच नहर से शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले नहर में नहाने गया था। लेकिन, उसके बाद से वह लापता था। काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। गायब होने के अगले दिन यानी 24 घंटे बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी उसकी खोजबीन में जुट गई थी। पुलिस के साथ परिजन नहर के पास युवक को खोजने के लिए दोबारा गए थे। वहां एक नाव के पास हिमांशु की चप्पल देखी गई थी। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। लेकिन, उस दिन उसका शव नहीं मिला था। उसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि लेकिन, शुक्रवार को लोगों ने उसका शव नहर में तैरता हुआ देखा तो मामला सामने आया। लोगों ने आशंका जताई है कि नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया होगा, जिसमें उसकी डूबकर मौत हो गई होगी। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। हिमांशु के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें