फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राहुल और प्रियंका गांधी आज दरभंगा से भर रहे हुंकार, मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रही यात्रा; उमड़ा जनसूमह

Wed, 27 Aug 2025 08:04 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Vote Adhikar Rally: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लगातार सुर्खियों में है। यात्रा के 10वें दिन इसे खास बनाने के लिए राहुल गांधी के साथ उनकी बहन व केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
Bihar News : वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसूमह के बीच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लगातार सुर्खियों में है। यात्रा के दसवें दिन इसे खास बनाने के लिए राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। दरभंगा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और दीपावली जैसा माहौल बना दिया गया।भालपट्टी थाना क्षेत्र के नरपतनगर में कांग्रेस नेता शंकर कुमार झा के नेतृत्व में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसके जरिए यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव, वाम नेता दीपंकर भट्टाचार्य और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: चुनाव से पहले नीतीश की बड़ी सौगात; औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज समेत 26 एजेंडों पर लगाई मुहर
विज्ञापन


फखरूद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रुके थे दिग्गज
राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम जीवछ घाट स्थित फखरूद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में होगा। बुधवार की सुबह यात्रा दरभंगा में पदयात्रा करते हुए मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ेगी। कांग्रेस नेता शंकर कुमार झा ने कहा, 'राहुल गांधी के स्वागत के लिए गंगा आरती की विशेष व्यवस्था की गई थी। यह यात्रा लोगों के वोट की सुरक्षा के लिए निकाली गई है। प्रियंका गांधी के शामिल होने से इसका असर और बढ़ेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका सीधा फायदा महागठबंधन को मिलेगा।' यात्रा में शामिल होने के लिए जनसूमह उमड़ रहा है। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार से शारजाह, बैंकॉक, कोलंबो, सिंगापुर और काठमांडु के लिए सीधी विमान सेवा जल्द, सरकार देगी इतनी फंड


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें