फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुकेश सहनी का बड़ा हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, सरकार अपराधियों को बचा रही है

Tue, 10 Feb 2026 10:39 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में VIP प्रमुख मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते VIP प्रमुख मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

VIP प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद छह साल की बच्ची की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन


सरकार पर सीधा हमला बोला

पत्रकारों से बात करते हुए मुकेश सहनी ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार के रहते यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं रह सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ही ऐसे मामलों में अपराधियों को बचाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, अब तो बोलने में भी शर्म आती है। हम सब सोचकर परेशान हैं कि ऐसी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं। प्रशासन पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि हमारा समाज कहां जा रहा है, जहां सात-आठ साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के हालात में हमारी बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या कहा मुकेश सहनी ने

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि घटनाएं तो दुनिया में कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन अगर घटना के बाद सरकार और प्रशासन सही तरीके से कार्रवाई करें, तो दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। लेकिन जब सरकार ही अपराधियों को बचाने लगे, तो ऐसे मामले बढ़ते जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले मुजफ्फरपुर बालिका कांड हुआ, फिर हाल ही में पटना में नीट की छात्रा की हत्या की घटना हुई। ऐसे मामलों में जब सरकार ही अपराधियों को बचाने लगेगी, तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी-बड़ी घटनाओं के बाद भी सरकार को जागने की जरूरत है। प्रशासन को सही तरीके से काम करना चाहिए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस मौके पर उनके साथ राजद के पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, सदर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी और उमेश सहनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें