फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर पर विजिलेंस की छापेमारी, नकदी और दस्तावेज जब्त

Wed, 08 Oct 2025 11:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के हाउसिंग कॉलोनी स्थित PWD बिल्डिंग में तैनात बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के किराए के मकान पर विजिलेंस ने छापेमारी की। टीम को नकदी, दस्तावेज और कई अहम सामग्री मिली।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर पर विजिलेंस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के हाउसिंग कॉलोनी स्थित PWD बिल्डिंग में तैनात बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के किराए के मकान पर विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, टीम को कुछ दस्तावेज, नकदी और कई अहम सामग्री बरामद हुई है। निगरानी टीम ने प्रणव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, छापेमारी कर रही टीम ने विभाग के दो अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की गई है। जांच में जुटे अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें