फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: 501 फीट लंबे झंडे के साथ दरभंगा में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, भारत माता की झांकी ने मोहा मन

Mon, 26 Jan 2026 07:58 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: गणतंत्र दिवस पर दरभंगा में दरभंगा तिरंगा मंच द्वारा 501 फीट लंबे तिरंगे और भारत माता की झांकी के साथ भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देना रहा।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दरभंगा में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला, जब 501 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस आयोजन ने शहर को राष्ट्रीय उत्साह और गौरव के रंग में रंग दिया।

विज्ञापन

 
दरभंगा तिरंगा मंच की पहल
इस तिरंगा पदयात्रा का आयोजन दरभंगा तिरंगा मंच की ओर से किया गया। आयोजकों के अनुसार यह मंच पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार तिरंगा यात्रा का आयोजन करता आ रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाना है।
 
मनोकामना मंदिर से कर्पूरी चौक तक यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राज परिसर स्थित मनोकामना मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लहेरियासराय के कर्पूरी चौक तक पहुंची। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


पढ़ें- Republic Day: बिहार के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
 
501 फीट लंबा तिरंगा बना मुख्य आकर्षण
यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण लगभग 501 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे संभालने के लिए कई लोग एक साथ लगे हुए थे। इसके साथ भारत माता की भव्य झांकी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

 
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
पदयात्रा में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। आयोजक राजेश कुमार झा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें