फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का राजद पर हमला, कहा- RJD ने क्या किया? हमेशा जाति-परिवारवाद की राजनीति की

Sat, 07 Dec 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Madhubani News: मंत्री मो. जमा खान ने राज्य के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं की। उन्होंने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान किया और राज्य के प्रत्येक समाज के कल्याण के लिए काम किया।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो. जमा खान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय विभागीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन मधुबनी जिला परिषद सभागार में किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य अधूरे हैं, उनकी जांच कर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सभी कार्यों को तत्परता से पूरा कर रही है और किसी भी योजना को अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

 
विभागीय योजनाओं की समीक्षा
बैठक में कृषि विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें डीजल अनुदान, यंत्र क्रय विक्रय, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और पीएम किसान योजना शामिल थीं। इसके अलावा, शिक्षा विभाग की योजनाओं का भी समर्पण किया गया। मंत्री ने शिक्षा कोष पर एंट्री, आरटीई ज्ञानदीप पोर्टल, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, लाइव क्लास और मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाद्यान्न उठाव और वितरण की समीक्षा की।
मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि इन योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए, ताकि जनता को इसका सही लाभ मिल सके।
 
राजद पर निशाना और नीतीश सरकार की तारीफ
बैठक के बाद मंत्री मो. जमा खान ने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राजद पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजद ने क्या किया है? हमारे लोगों ने भी 15 साल उन्हें सरकार दी थी, लेकिन उन्होंने हमेशा जाति और परिवारवाद की बात की। उन्होंने कहा कि राजद ने हमेशा एमवाई (मुस्लिम-यादव) और जाति के समीकरण को लेकर राजनीति की और वोटों के लिए समाज में विभाजन की कोशिश की।
विज्ञापन

 
वहीं, मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं की। उन्होंने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान किया और राज्य के प्रत्येक समाज के कल्याण के लिए काम किया। मंत्री ने यह भी कहा कि आज एनडीए सरकार मुस्लिम समाज समेत सभी समुदायों की भलाई के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज के हर वर्ग के दुख को समझते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें