फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एनबीएफसी शाखा प्रबंधक के कथित अपहरण का खुलासा, मोतिहारी से युवक-युवती बरामद, पांच गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 05:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar news: मधुबनी पुलिस ने कथित मैनेजर अपहरण कांड का उद्भेदन कर पांच अपराधी को  गिरफ्तार किया है । मामला  बेनीपट्टी थाना क्षेत्र की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने विशेष टीम गठन कर तीन से चार घंटे के अंदर पांच अपराधी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक एनबीएफसी के शाखा प्रबंधक के कथित अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज तीन से चार घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक राहुल रंजन और उनके साथ रह रही एक विवाहित युवती को मोतिहारी से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ग्रामीण क्रेडिट एक्सिस एनबीएफसी के शाखा प्रबंधक राहुल रंजन को कुछ लोग कार्यालय से जबरन अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस के सामने मामला अलग रूप में आया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह मामला फिरौती के लिए अपहरण का नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग और कथित अवैध संबंध से जुड़ा था।

विज्ञापन


पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

पुलिस का कहना है कि राहुल रंजन अपने गांव की एक विवाहित युवती के साथ पहले से मोतिहारी में रह रहे थे। इससे नाराज युवती के ससुराल पक्ष के कुछ लोग बेनीपट्टी स्थित एनबीएफसी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां राहुल रंजन के साथ मारपीट की गई और युवती का पता लगाने के उद्देश्य से उन्हें जबरन अपने साथ मोतिहारी ले जाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन से चार घंटे के भीतर राहुल रंजन और युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने पांच लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की कानूनी जांच और न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें