फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबनी: तीन शिक्षकों पर गिरी गाज, गोपनीय जानकारी साझा करने से लेकर महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार तक के आरोप

Fri, 06 Nov 2026 07:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी में अनुशासनहीनता के आरोप में जिला प्रशासन ने तीन शिक्षकों को निलंबित किया है। इनमें एचआरएमएस की गोपनीय जानकारी साझा करने, महिला शिक्षिकाओं से अमर्यादित व्यवहार और कक्षा में सोने का वीडियो वायरल होने के मामले शामिल हैं।

 

विज्ञापन
तीन शिक्षकों को किया गया निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में जिला प्रशासन ने अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रधान शिक्षक और एक पंचायत शिक्षिका शामिल हैं। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पहला मामला लदनियां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर का है। यहां के प्रधान शिक्षक भोला कुमार यादव को निलंबित किया गया है। उन पर एचआरएमएस (HRMS) से जुड़ी गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से साझा करने का आरोप है। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

महिला शिक्षिकाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप

विज्ञापन

दूसरा मामला रहिका प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खडहरी मुस्लिम टोल सस्ता का है। यहां के प्रधान शिक्षक अजित कुमार झा पर महिला शिक्षिकाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने और विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब करने का आरोप लगा है। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पढे़ं: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

कक्षा के दौरान सोते हुए वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला बासोपट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मझौरा का है। यहां की पंचायत शिक्षिका राधा देवी का कक्षा संचालन के दौरान सोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में विभाग की ओर से उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद उनके निलंबन की अनुशंसा की गई और प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान तीनों शिक्षकों के मुख्यालय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। भोला कुमार यादव का मुख्यालय बीआरसी बिस्फी, अजित कुमार झा का मुख्यालय बीआरसी लौकही और पंचायत शिक्षिका राधा देवी का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बासोपट्टी निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी शिक्षकों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीन शिक्षकों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से जिले के शिक्षक समुदाय में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें