फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में तनाव, कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Sun, 30 Mar 2025 10:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

नवरात्रि के पहले दिन दरभंगा में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर लौट रहे लोगों पर पथराव कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एएसपी का दावा है कि दावा स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
छत से श्रद्धालुओं पर किया गया पथराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के केवटगामा पंचायत के पछियारी रही गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर लौट रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से शोभायात्रा में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर तत्काल कुशेश्वरस्थान थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युवक के हाथ बांधे, बाल काटे और कालिख पोती; फिर गले में जूते की माला डालकर घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

शोभायात्रा में चल रहे लोगों ने बताया कि पछियारी रही गांव में रहने वाले मो. अलाउद्दीन के छत पर कुछ लोग जमा थे, शोभायात्रा के आते ही उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। लेकिन, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने हालात सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैट्रिक में फेल हुई छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कम नंबर लाने से थी हताश; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था। बाद में बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन, आज रविवार को नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा से लौट रही भीड़ पर पथराव किया गया। इससे गांव में फिर तनाव फैल गया है।

पुलिस बल तैनात किया 
पथराव की घटना को लेकर कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें