फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पर FIR करवाने पहुंच गए तेजस्वी यादव; पूछा- 2005 के पहले ऐसा होता था?

Mon, 15 Sep 2025 01:17 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार और मीडिया के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर की पिटाई के मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित यूट्यूबर से मुलाकात कर कहा कि सत्ता के अहंकार में मंत्री पत्रकारों और आम जनता के साथ अभद्रता कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीड़ित से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार का मीडिया के साथ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जब भी मीडिया उनसे सवाल पूछता है, मंत्री भड़क जाते हैं। पहले सासाराम में विवाद हुआ और बीती रात दरभंगा में ऐसा विवाद हुआ कि एक यूट्यूबर की पिटाई हुई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस मामले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव पहुंचे और मंत्री जीवेश कुमार के साथ हुई मारपीट में जख्मी यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी से मुलाकात की।
विज्ञापन


यूट्यूबर दिलीप सहनी की कोई गलती नहीं थी- तेजस्वी



तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति कितने दिन कुर्सी पर बैठा रहेगा। बिहार की पुलिस कानून के अनुसार नहीं चलती, बल्कि मंत्री और सरकार के निर्देशों पर काम करती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या 2005 से पहले पत्रकारों को गाली दी जाती थी? प्रधानमंत्री की मां होती है, तो आम आदमी की मां नहीं होती क्या?  उन्होंने कहा कि इस मामले में यूट्यूबर दिलीप सहनी की कोई गलती नहीं थी, बावजूद इसके मंत्री ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: राज्यपाल ने किया पूर्णिया विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण, शिक्षकों की कमी पर जानें क्या बोलें...?

पीड़ित यूट्यूबर को लेकर थाना पहुंचे तेजस्वी
तेजस्वी ने पीड़ित यूट्यूबर को साथ लेकर सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार, मंत्री जीवेश कुमार बीती रात रामपट्टी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल पूछा। इस पर मंत्री भड़क गए और यूट्यूबर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसके चेहरे से खून बहा और कपड़े फाड़ दिए गए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार नकली दवा बेचने के मामले में राजस्थान की अदालत से दोषी करार दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद वे अब भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे आने के बाद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने दरभंगा के एसएसपी से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सदन में मंत्री होकर गाली देना कोई नई बात नहीं है, यह सबको पता है। यहां की पुलिस कानून से नहीं, बल्कि ऊपर से मिले आदेश पर काम करती है। सत्ता के नशे में ये लोग सब कुछ भूल गए हैं। हम लोग भी सत्ता में आने वाले हैं और जनता को इसका जवाब मिलेगा।



ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : जदयू ने विपक्ष पर किया हमला, कहा- एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता से घबराया विपक्ष


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें