फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंत्रीजी से सवाल पूछने पर यूट्यूबर की पिटाई, नेता जी पर गंभीर आरोप, कपड़े फाड़े और मोबाइल भी तोड़ा

Mon, 15 Sep 2025 10:43 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार


Darbhanga News: दरभंगा में नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार पर लगे यूट्यूबर की पिटाई के आरोप ने सियासी हलचल तेज कर दी है। आरोपों के बीच गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया और पुलिस को मौके पर कैंप करना पड़ा। वहीं मंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
यूट्यूबर की हुई पिटाई, मंत्री जी से सवाल पूछने के बाद ऐसी हुई हालत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप लगा है। मामला जाले विधानसभा क्षेत्र के रामपट्टी गांव का है, जहां मंत्री एक परिवार में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने गांव की समस्या को लेकर सवाल किया। आरोप है कि सवाल पूछने पर मंत्री भड़क गए और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर यूट्यूबर की पिटाई कर दी।

पीड़ित यूट्यूबर दिलीप का कहना है कि इस दौरान उन्हें मारा-पीटा गया, कपड़े फाड़ दिए गए और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिंघवाड़ा थानाध्यक्ष और एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया।

अफरा-तफरी मच गई

विज्ञापन

बताया जाता है कि सिंहवाड़ा प्रखंड के राजो पंचायत स्थित रामपट्टी सहनी टोल में भाजपा की ओर से रविवार की देर शाम कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान यूट्यूबर ने गांव की सड़क की बदहाली और विकास कार्यों पर सवाल उठाए। बार-बार सवाल-जवाब से माहौल गरमा गया और अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी ने सीमांचल के किसानों को दी बड़ी सौगात, पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना का किया एलान

जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश
यूट्यूबर का आरोप है कि मंत्री के समर्थकों ने मारपीट की, गाली-गलौज की और जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश भी की। वहीं मंत्री जीवेश कुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पिटाई का आरोप पूरी तरह झूठा है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है और इस पर वे एसडीपीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

घटना के बाद सहनी टोल में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते पुलिस बल लगातार कैंप कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: लालू बोले-आज बिहार में जुमला दिवस है, तेजस्वी यादव ने इन मुद्दों पर पीएम मोदी से पूछे सवाल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें