फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में अंतिम कील', संजय सरावगी ने साधा निशाना

Mon, 26 Jan 2026 09:26 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ‎दरभंगा

सार

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए विनाशकारी कदम बताया है।
विज्ञापन
संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए जाने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनना राजद के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।

विज्ञापन


संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव के अब तक के जीवन को देखा जाए तो उनकी उपलब्धि मात्र एक भ्रष्टाचार की ही रही है। इसके अलावा वे पढ़ाई से लेकर राजनीति तक में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असफलता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना परिवार की मजबूरी है।
 

पढ़ें- भारी पड़ा भरोसा: दोस्त का अपहरण कर मांगी पांच लाख रुपये फिरौती, मारा-पीटा भी; नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था

विज्ञापन
विज्ञापन



संजय सरावगी ने आगे कहा कि राजद में अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी जैसे वरिष्ठ और दिग्गज नेता हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर राजद ने साबित कर दिया कि पार्टी में परिवारवाद की जड़ें काफी गहरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना उस पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन जिस तरह इस निर्णय को लेकर विरोध का बिगुल अपने परिवार से ही बजा है, वह राजद के भविष्य के लिए सुखद संकेत नहीं है। संजय सरावगी ने कहा कि राजद वास्तव में अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। उनके अनुसार, यह फैसला पार्टी के लिए विनाशकारी साबित होगा और राजद के अस्तित्व पर सवाल खड़े करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें