फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा-दिल्ली स्पाइसजेट उड़ान दो दिनों से रद्द, हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Tue, 20 Jan 2026 09:26 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा–दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट दो दिनों से तकनीकी कारणों से रद्द रही, जिससे यात्रियों को रिफंड और वैकल्पिक टिकट में परेशानी हुई। अन्य कुछ उड़ानें भी रद्द या देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा से दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दो दिनों से लगातार रद्द होने के कारण हवाई यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। विमान कंपनी ने उड़ान रद्द होने का कारण तकनीकी समस्या बताया है, लेकिन इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
तकनीकी कारण बताकर उड़ानें रद्द
जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की दरभंगा–दिल्ली फ्लाइट को कंपनी ने सोमवार और मंगलवार दोनों दिन तकनीकी ऑपरेशन की समस्या का हवाला देते हुए रद्द कर दिया। उड़ान रद्द होने की सूचना के बाद यात्री असमंजस की स्थिति में नजर आए और कई लोगों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।
 
रिफंड और वैकल्पिक टिकट को लेकर परेशानी
फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्री रिफंड लेने के लिए भी परेशान दिखे। सोमवार को कई यात्रियों ने रिफंड लेकर दूसरी एयरलाइंस से दिल्ली जाने के लिए टिकट तलाशने की कोशिश की, लेकिन दरभंगा से दिल्ली के लिए टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में महिला कर्मी से छेड़खानी का आरोप, गबन की बात से मामला हुआ पेचीदा
 
अन्य उड़ानों पर भी असर
मंगलवार को स्पाइसजेट की दरभंगा–दिल्ली फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही। इसके अलावा कोलकाता और मुंबई के लिए प्रतिदिन उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक-एक जोड़ी फ्लाइट भी मंगलवार को रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई।
 
कुछ उड़ानें समय से पहले, कुछ देरी से पहुंचीं
मंगलवार को मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट 14 मिनट की देरी से 2.35 बजे लैंड की। वहीं हैदराबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट लगभग 10 मिनट पहले पहुंची, जबकि दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गई।
विज्ञापन

 
यात्रियों में असंतोष, जवाबदेही पर सवाल
लगातार उड़ानें रद्द होने से दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री अपनी यात्रा को लेकर काफी चिंतित नजर आए। कई यात्रियों ने हवाई सेवाओं की अनिश्चितता पर सवाल उठाए और कुछ लोग इस स्थिति के लिए जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी नाराजगी जताते दिखाई दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें