फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, मधुबनी में वोटरों के लिए सख्त सुरक्षा की गई

Tue, 11 Nov 2025 12:15 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Vidhan Sabha Election Phase 2 Voting: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हैं। वहीं, बिहार-नेपाल बॉर्डर पर भी वोटिंग को देखते हुए सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीमा पर तैनात सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, संघन जांच जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मधुबनी जिले के जयनगर, लौकहा और मधवापुर सहित पूरी सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहले से ही सीमा दो दिनों के लिए बंद की गई थी, लेकिन अब हाई अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा और अधिक सख्त कर दी गई है।

सीमा पर तैनात सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच कर रहे हैं। नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों को केवल पहचान पत्र दिखाने पर ही मतदान के लिए प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

सीमा को चुनाव से 72 घंटे पहले ही सील कर दिया गया था

विज्ञापन

एसएसबी के कमांडेंट गोविंद भंडारी ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा अलर्ट और तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा को चुनाव से 72 घंटे पहले ही सील कर दिया गया था और सभी बॉर्डर पोस्टों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सीमा पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- पहले बनीं मां फिर किया वोट: प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात के साथ सोनी पहुंचीं मतदान केंद्र, निभाया अपना फर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें