फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित बस ने महिला समेत दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत; गुस्साए लोगों ने बस घेरकर किया हंगामा

Wed, 12 Feb 2025 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि यह हादसा एनएच-28 पर हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के थे। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक रामनंदन सिंह और वीणा देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रही एक महिला और सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भाग रही बस को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया।

विज्ञापन

 
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी वीणा देवी (55) और बाजितपुर चांदचौर वार्ड 13 के रहने वाले रामनंदन सिंह (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीणा देवी अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं और शंकर चौक पर ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। तभी पटना से रोसड़ा जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े रामनंदन सिंह भी बस की चपेट में आ गए। वह दलसिंहसराय से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। बस ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और किसी तरह बस को जब्त कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, वीणा देवी रिश्तेदार के यहां गई थीं और घर लौट रही थीं, तभी यह घटना हो गई। वहीं, रामनंदन सिंह सब्जी का कारोबार करते थे और हर दिन दलसिंहसराय जाकर सब्जी बेचते थे। बुधवार को भी वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बस को जब्त किया
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह हादसा एनएच-28 पर हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें