फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दलालों पर रोक, यात्रियों के लिए सुविधा, तत्काल टिकट अब सीधे आपके मोबाइल पर

Thu, 18 Dec 2025 05:58 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर रेलमंडल में अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटरों पर तत्काल टिकट केवल ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से ही बुक की जा सकेगी। यह व्यवस्था पूर्व मध्य रेल में सबसे पहले समस्तीपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर लागू की गई है।
विज्ञापन
समस्तीपुर जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर रेलमंडल अब बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए एक और बड़ा कदम उठा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के बाद अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटरों पर भी तत्काल टिकट की बुकिंग केवल ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से ही की जाएगी। यह व्यवस्था पूर्व मध्य रेल में सबसे पहले समस्तीपुर रेलमंडल के सभी स्टेशनों पर लागू की गई है। इसकी जानकारी मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि यह नई व्यवस्था गुरुवार से ही प्रभावी कर दी गई है।

समस्तीपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली 100 ट्रेनों में तत्काल रिजर्वेशन टिकट अब ओटीपी के माध्यम से ही कटेगी। यह प्रणाली मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी। नई व्यवस्था के तहत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी के सत्यापन के बाद ही टिकट की बुकिंग पूरी होगी। इससे फर्जी बुकिंग और दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन

 

यह पहल डिजिटल सत्यापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी। ओटीपी आधारित प्रणाली से यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल टिकट का लाभ सही यात्री तक पहुंचे। मंडल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीआरएस काउंटरों पर ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि ओटीपी सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें