सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब से सिख समुदाय के लोगों ने गुरुवार सुबह नगर कीर्तन का आयोजन किया। गुरुद्वारा साहिब से निकला नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।
गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद भाई सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह ने शब्द कीर्तन से सारी संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का लंगर की सेवा भी की गई। इससे पूर्व बुधवार रात्रि गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का आरंभ भी किया गया, जिसमें पटना साहिब से आए हुए ग्रंथि शामिल हुए। प्रबंधक कमेटी ने बताया कि 15 नवंबर को विशाल गुरु के लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।
नगर कीर्तन के दौरान कलाकार तारा सिंह, रौकी सिंह, परमजीत सिंह के नगर कीर्तन के दौरान अपनी बोल से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगर कीर्तन के दौरान बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, जे तू बेलिया, वाहे गुरु जी बोलो प्रभात फेरी आइया जैसे शब्दों से शहर गूंज उठा।
इस मौके पर सचिव हरजीत सिंह, प्रेसिडेंट पापींदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजेंदर सिंह, अनमोल सिंह, सेंकी सिंह, परमजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी धर्मालंबियों की मदद में नजर आए।