फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिना पैसे के प्रखंड में नहीं होता कोई काम! समस्तीपुर में राजद के धरने में सरकार पर लगे गंभीर आरोप

Tue, 09 Jun 2026 06:28 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर के जितवारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद ने एक दिवसीय धरना देकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और अफसरशाही के मुद्दों पर राज्य एवं केंद्र सरकार को घेरा। नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
एक दिवसीय धरना करते राजद नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के जितवारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध की घटनाओं में वृद्धि तथा अफसरशाही जैसे मुद्दों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बेरोजगारी के कारण युवाओं में निराशा का माहौल है, जबकि भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं।

पूर्व एमएलसी और पूर्व विधायक ने साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोमा भारती ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। वहीं अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह अफसरशाही के हवाले हो गई है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
राजद जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने भी अपने संबोधन में सरकार की नीतियों की आलोचना की और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी और 17 तारीख को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: '80 बार पेपर लीक से टूट चुके छात्र', पप्पू यादव का बड़ा दावा, खान सर-रौशन सर विवाद पर भी खोला मोर्चा
विज्ञापन


उत्साह के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
धरना कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राजद नेताओं ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा और उनकी आवाज उठाने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें