फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ताला तोड़ नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के घर में घुसी निगरानी की टीम; आर्थिक अपराध का मामला

Wed, 26 Nov 2025 06:01 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपु

सार

Samastipur News: निगरानी की टीम ने रोसड़ा ईओ उपेंद्रनाथ वर्मा के होटल आवास पर ताले तोड़कर छापेमारी शुरू की, अधिकारी छुट्टी पर बताए गए।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई ने रोसड़ा ईओ उपेंद्रनाथ वर्मा के होटल आवास पर ताले तोड़कर छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में निगरानी की टीम ने बुधवार को रोसड़ा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) उपेंद्रनाथ वर्मा के नंद चौक स्थित अतिथि होटल वाले आवास पर छापेमारी की।

जांच की प्रक्रिया जारी है

विज्ञापन

टीम के अनुसार, जब छापेमारी के लिए आवास पहुंचा गया, तो मकान के ताले बंद पाए गए। कर्मचारियों ने बताया कि ईओ छुट्टी पर हैं। इसके बाद निगरानी की टीम ने ताले तोड़कर जांच करनी शुरू कर दी। देर शाम तक जांच चली। निगरानी की टीम आवास में संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन समीक्षा की।

इस दौरान पहले मौके पर मौजूद  नगर परिषद के कर्मियों ने बताया कि रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्रनाथ वर्मा छुट्टी पर हैं। इसके बाद निगरानी की टीम ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर जांच की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान मजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया। छापेमारी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई  की टीम आवास के अंदर बने विभिन्न विभिन्न कमरे व अभिलेखों की बारीकी से जांच की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Police: बेटे को मंत्री बनाने के बाद कुशवाहा को बड़ा झटका, इन चार नेताओं ने छोड़ दी पार्टी, वजह जानें
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो आय से अधिक संपत्ति का मामला हो सकता है। स्थानीय स्तर पर इस छापेमारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से अभी परहेज करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें