फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी ने ससुराल आने से किया मना, तो टावर पर चढ़ गया पति और फिर...

Mon, 20 Apr 2026 08:36 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक युवक अपनी पत्नी के मायके से न लौटने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया। वासुदेवपुर निवासी अजित कुमार हाल ही में जेल से छूटकर आया था और पत्नी पर शक के कारण हुए विवाद के बाद वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।
विज्ञापन
पत्नी से नाराज पति मोबाइल टावर पर चढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के माधोपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी पत्नी के मायके से वापस न आने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर की ऊंचाई से जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसे देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


जेल से छूटकर आया और बिगड़ गए रिश्ते
टावर पर चढ़े युवक की पहचान वासुदेवपुर निवासी अजित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजित सूरत में मजदूरी करता था, जहां किसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में अजित लंबे समय से जेल में बंद था और बीते 17 फरवरी 2026 को ही जमानत पर घर लौटा था। घर आने के बाद वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट की। इसी से नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।

मीडिया को फोन कर दी जान देने की धमकी
अजित ने कई बार अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस लौटने को तैयार नहीं थी। इसी बात से परेशान होकर अजित ने स्थानीय पत्रकारों को फोन किया और कहा, "मेरी पत्नी मेरे साथ रहना नहीं चाहती, मैं बहुत परेशान हूं और टावर से कूदकर अपनी जान दे दूंगा।" इसके बाद वह अपने ससुराल से महज एक किलोमीटर दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा नीचे
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ अजित को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान टावर के नीचे सांसें थामे खड़े लोगों ने राहत की सांस ली।

थाने में बुलाए गए ससुराल पक्ष के लोग
इस पूरे मामले पर सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया है ताकि आपसी विवाद को सुलझाया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें