समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र से एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया। बदमाशों ने सोए अवस्था में उनके सिर को निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। गोली लगने से ग्रामीण चिकित्सक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह परिवार के सदस्य उन्हें जगाने पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।
सुबह जगाने पहुंचे परिजन तो खून से लथपथ मिला शव
बताया जा रहा है कि साहिन शुक्रवार की रात अपने घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। रात के किसी पहर कतिपय बदमाश वहां पहुंचे और नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में उनके सिर में चार गोलियां लगीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य साहिन को जगाने के लिए दरवाजे पर पहुंचे। वहां उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
घटनास्थल से तीन खोखे बरामद
FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए नमूने
हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। रोसड़ा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से बरामद तीन खोखे पुलिस जांच में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इनके आधार पर इस्तेमाल किए गए हथियार और फायरिंग से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।
हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
ग्रामीण चिकित्सक की हत्या के पीछे क्या वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। साहिन की किसी से पुरानी दुश्मनी या विवाद था या नहीं, बदमाशों ने उन्हें ही क्यों निशाना बनाया और घटना से पहले या बाद में उनकी गतिविधियां क्या थीं—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से हत्या के कारण या किसी संदिग्ध की पहचान को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- क्या बिहार में बदलाव होगा?: राजद के सरकार बनवाने के ऑफर में कितना दम? हर सवाल का जवाब यहां जानिए
गांव में दहशत
समस्तीपुर जिले के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक को गोलियों से भूना फोटो : Amar Ujala