फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुहर्रम में घर आए युवक की बेरहमी से हत्या, बीच-बचाव करने वाला भी गंभीर घायल; इलाके में सनसनी

Wed, 08 Jul 2026 09:02 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के बंगरा गद्दोपुर में दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकू से हमले में मो. मद्दाम की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने वाला एक युवक गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के बंगरा गद्दोपुर पावर हाउस के समीप दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान मो. गफ्फार के पुत्र मो. मद्दाम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई मो. सोहेल ने बताया कि उनका भाई दिल्ली में वाहन चलाने का काम करता था और मुहर्रम के अवसर पर घर आया हुआ था।

परिजनों के अनुसार, गांव के ही मो. जाकिर, मो. मुस्ताक, मो. महबूब और मो. पच्चू उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। शाम को लौटने के दौरान गांव के बगीचे के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मो. जाकिर और मो. मुस्ताक ने मो. मद्दाम को पकड़ लिया, जबकि मो. महबूब और मो. पच्चू ने उसके पेट और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन


पढ़ें:  दिल्ली-दरभंगा अकासा एयर की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन रद्द, मुंबई से इंडिगो की उड़ान 4 घंटे देरी से पहुंची

मद्दाम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें