फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति; दमकल टीम की देरी पर लोगों ने जताई नाराजगी

Wed, 20 Nov 2024 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा घटना के संबंध में एक आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थानाक्षेत्र स्थित दुबहा पंचायत के चकजोहरा बाजार में मंगलवार रात एक फास्ट फूड दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। यह घटना असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी का परिणाम बताई जा रही है। विक्रम महतो की फास्ट फूड की दुकान और घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, विक्रम महतो अपने परिवार का भरण-पोषण फास्ट फूड बेचकर करते थे। मंगलवार रात वह अपने निजी काम से पुराने घर गए हुए थे। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उनके घर और दुकान में आग लगा दी। आग ने विक्रम महतो की दुकान और घर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
 
आगजनी की चपेट में आने से विक्रम महतो के साथ-साथ प्रदीप शर्मा के बेटे राजू शर्मा की लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी जलकर राख हो गईं। आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और फायर बिग्रेड को सूचित किया। लेकिन दमकल टीम मौके पर समय से नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस घटना के बाद भाजपा के स्थानीय नेता ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए अंचल अधिकारी से सहायता की अपील की।
विज्ञापन

 
मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा घटना के संबंध में एक आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें