फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बाइक की टक्कर में दंपति समेत तीन की मौत, आठ घायल

Thu, 18 Jun 2026 03:58 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपति समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सिंघियाघाट-हरिचक मार्ग पर नामचीन बसेरा बड़ चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना सिंघियाघाट-हरिचक पथ पर खोकसाहा और खदियाही चौक के बीच नामचीन बसेरा बड़ चौराहे के पास हुई, जहां एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


11 लोग हुए घायल, तीन ने तोड़ा दम
हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने विभूतिपुर वार्ड संख्या-5 निवासी स्वर्गीय बंकुल महतो के पुत्र राज कुमार महतो (55) और उनकी पत्नी संयोगिता देवी (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं खानपुर थाना क्षेत्र के आमसौर वार्ड संख्या-2 निवासी गोगनी सहनी उर्फ गुजय सहनी के पुत्र हरेराम सहनी (59) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. तुषांत ने बताया कि आमसौर निवासी अरुण सहनी की पत्नी गीता देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में पवित्री देवी, फूल शंकर देवी, तेतरी देवी, सुधा देवी, अमेरिका देवी, सीता देवी और ममता देवी शामिल हैं, जिनका इलाज विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: सांसद की शिकायत पर हरकत में राजभवन, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले के आरोप, साक्ष्य मांगे

गंगा स्नान के लिए जा रही थीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार आमसौर गांव की नौ महिलाएं किराये के ऑटो से गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। दूसरी ओर राज कुमार महतो अपनी पत्नी के साथ खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नामचीन बसेरा बड़ चौराहे के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

मौके पर मची चीख-पुकार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें