समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में हरियाणा के अंबाला कैंट में रूपये डबल करने के नाम पर हुई 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंबाला कैंट जीआरपी पुलिस ने बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की। पुलिस टीम ने दलसिंहसराय समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पंजाब निवासी की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
दलसिंहसराय में छापेमारी, नकदी और संपत्ति जब्त
मामले की जांच में आगे बढ़ते हुए अंबाला कैंट जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दलसिंहसराय पहुंची। स्थानीय पुलिस और बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त रूप से अजनौल वार्ड संख्या 7 स्थित पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान घर से करीब 6 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 20 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक इनोवा क्रिस्टा कार भी पुलिस ने जब्त की। जब्त किए गए सभी सामान को हरियाणा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।
तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन से पूछताछ जारी
वहीं, इस मामले में अन्य तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें पंजाब के हरिंद्र सिंह, दलसिंहसराय के भटगामा स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास के निवासी प्रभात कुमार और अररिया निवासी राहुल कुमार शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इन सभी से पैसों के स्रोत, संपर्क नेटवर्क और पूरे गिरोह के काम करने के तरीके को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को आशंका है कि रूपये डबल करने और भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ठगने वाला यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जिसके तार हरियाणा, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। अंबाला कैंट जीआरपी के एसएचओ ने बताया कि बरामद नकदी, जब्त वाहन और आभूषणों के स्रोत की गहन जांच की जा रही है। साथ ही बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि फरार संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।