फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों ने पुलिस पर दागीं गोलियां; एनकाउंटर में एक को लगी गोली, गोला-बारूद बरामद

Tue, 21 Jan 2025 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों की सूचना पर पहुंची डीआईयू पर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में डीआईयू टीम की ओर से भी एक राउंड फायरिंग की गई।

विज्ञापन


सूचना है कि इस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है, लेकिन उसके साथी उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बदमाशों की संख्या 5-6 की बताई गई है। बाकी बदमाश वहां से फरार हो गए।
 
उधर, एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, चर्चा है कि बदमाश बैजनाथपुर में बैंक लूट की साजिश रच रहे थे। लेकिन इसकी भनक जिला मुख्यालय में बैठे डीआईयू टीम को लग गई, जिसके बाद यहां से टीम रोसड़ा गई थी। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कि बदमाशी की ओर से फायरिंग की घटना हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें