फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी के सहुरिया गांव में भीषण डकैती, एक डकैत की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Jul 2025 12:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित सहुरिया गांव में बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने एक घर में पिस्टल की नोक पर डकैती की। डकैतों ने जेवरात और नकदी लूट ली। घटना के दौरान एक डकैत की मौत हो गई, जिसकी वजह आपसी फायरिंग बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित सहुरिया गांव में बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। हथियारों से लैस डकैतों ने राजकुमार शाह के घर धावा बोलते हुए पिस्टल की नोक पर अलमारी व गोदरेज में रखे जेवरात और नकदी की लूट कर ली। लूटपाट के दौरान एक डकैत की मौत हो गई। हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डकैतों के बीच आपसी फायरिंग में उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए भी कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उन्होंने बार-बार थाना को फोन किया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती, तो शायद इतनी बड़ी घटना को टाला जा सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार, स्थानीय इंस्पेक्टर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस गृहस्वामी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: घर के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को कांवड़ियों के वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कितनी संपत्ति की लूट हुई है, इसका आकलन नहीं हो सका है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, हालांकि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें