फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद

Thu, 12 Nov 2026 09:44 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के बलिराजगढ़ में बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से एएसआई चंद्रमोहन सिंह का रिवॉल्वर, आधार कार्ड और पैन कार्ड मिलने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि शव एएसआई का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
बोरी में बंद मिला शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में बीते 2 नवंबर की रात हुई घटना के बाद अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। गुरुवार की देर शाम बलिराजगढ़ के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

आशंका जताई जा रही है कि बरामद शव उसी एएसआई चंद्रमोहन सिंह का हो सकता है, जिन पर इस पूरी घटना को अंजाम देने का गंभीर आरोप है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, एसपी योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि शव बोरे में पैक था। उसके पास से एएसआई चंद्रमोहन सिंह का रिवॉल्वर, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद होने की सूचना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में खौफनाक वारदात! दो किशोरों की हत्या कर कुएं में फेंके शव, दो और की तलाश जारी

शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, शव की पहचान को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें