फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2024: मधुबनी के ‘अवतार’ ने किया कमाल, 720 में 720 अंक किये हासिल; सफलता से गदगद परिवार

Thu, 06 Jun 2024 11:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

NEET 2024: मधुबनी के अंधराढाडी निवासी तथागत अवतार ने 720 में से 720 अंक लाकर नीट के एग्जाम में कमाल कर दिया है। उनकी सफलता से उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं, साथी उनके नाम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
विज्ञापन
तथागत अवतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के अंधराढाडी प्रखंड के मिथिला के तथागत अवतार ने नीट की परीक्षा में पूरे देश में टॉप कर एक नया इतिहास लिख दिया है। तथागत ने इस परीक्षा में 720 में 720 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि तथागात के पिता चंद्र नारायण एवं माता कविता नारायण अपने बेटे की सफलता से गौरवान्वित हैं। तथागत के पिता अंधराढाडी प्रखंड के महरैल हाईस्कूल में बतौर प्रधानाध्यपक के पद पर और माता एमआरजी हाईस्कूल में बतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


बड़े भाई हिमांशु अवतार कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी सफलता मिलने से पूरे मिथिलांचल में युवाओं का यह प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। तथागत का यह रिजल्ट गांव में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है। तथागत के पिता चंद्र नारायण ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व तथागत पटना में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी करता था, लेकिन कोरोना के समय हम लोगों ने उसे घर आने को कहा, वह पटना स्थित एसके चौधरी की पाठशाला से नीट एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

फिजिक्स वाला संस्थान ने दिल्ली बुलाया
कोविड के दौरान वह संस्थान भी पटना से अंधराढाडी पहुंच गया, ऐसे में तथागत ने भी गांव आने का फैसला कर लिया और आगे की पढ़ाई यही से करने लगा। लॉकडाउन के दौरान उन्हें पढ़ने के लिए भरपूर समय मिल पाया। एसके चौधरी के पाठशाला में पढ़ने के साथ-साथ वह ‘फिजिक्स वाला’ की ऑनलाइन क्लास भी लेने लगा। फिलहाल रिजल्ट के बाद तथागत को ‘फिजिक्स वाला’ के मुख्यालय दिल्ली बुलाया गया है, जहां वह अपनी माता के साथ गए हुए हैं।
विज्ञापन


नीट में दूसरा प्रयास
साथियों ने बताया तथागत का यह नीट में दूसरा प्रयास था, पहली बार तथागत ने ऑनलाइन पढ़ाई करने के उपरांत 621 नंबर प्राप्त किये थे और इस बार दूसरी बार में 720 में 720 मार्क्स लाकर मिथिलांचल ही नहीं पूरे देश में परचम लहरा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें