फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, किया मखाना किसानों के लिए नई योजनाओं का ऐलान

Sat, 13 Sep 2025 12:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दरभंगा के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मखाना बोर्ड का गठन किया है, जिससे किसानों को उचित मूल्य, बेहतर बाजार और तकनीकी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार रात दरभंगा के सर्किट हाउस में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है। इससे किसानों को उचित मूल्य, बेहतर बाजार और तकनीकी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि दरभंगा और मधुबनी में स्वावलंबी समितियां बनाई गई हैं, जो वैज्ञानिकों की मदद से किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में किसानों को सीधे एक्सपोर्ट से जोड़ने और सहकारी बैंकों को पुनः सक्रिय करने की योजना है। श्रवण कुमार ने बताया कि कम पानी में उत्पादन की चुनौती से निपटने के लिए नई तकनीक पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन से मिथिला और कोसी क्षेत्र के किसानों में उत्साह है और उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें