फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय मांगा... मिली मौत: खंभे से बांधकर महिला को बेरहमी से पीटा, गई जान; वीडियो सामने आने पर एक हिरासत में

Sun, 08 Mar 2026 06:41 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Madhubani News: मधुबनी के अमही गांव में न्याय की गुहार लगाने गई रौशन खातून की कथित मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुखिया कुमारी देवी के पुत्र मगनू सिंह को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमही गांव में न्याय की गुहार लगाने गई एक 40 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

विज्ञापन

 
मुखिया के दरवाजे पर पहुंची थी महिला
जानकारी के अनुसार, अमही गांव वार्ड संख्या 11 निवासी मो. सहासुद्दीन की 40 वर्षीय पत्नी रौशन खातून बीते 25 फरवरी को अपनी फरियाद लेकर स्थानीय मुखिया कुमारी देवी के दरवाजे पर पहुंची थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मुखिया ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद महिला के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना हुई।
 
खंभे से बांधकर पिटाई का आरोप
बताया जा रहा है कि परिजनों ने महिला को दरवाजे पर ही खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में डायल 112 पुलिस को बुलाकर महिला को थाने भेज दिया गया। थाना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर उन्हें छोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान हुई मौत
गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरडीहा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ें- Crime: 10 दिन से लापता मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद, काटे गए थे हाथ-पैर के पंजे; निर्मम हत्या से फैली सनसनी
 
परिवार में मचा कोहराम
मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों समेत तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
 
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
महिला को खंभे से बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुखिया कुमारी देवी के पुत्र मगनू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी अमित कुमार ने की है।
विज्ञापन

 
पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें