फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: होली के बहाने घर में घुसे बदमाशों का परिवार पर टूटा कहर; पिता की पीट-पीट कर हत्या, बेटा गंभीर घायल

Sun, 16 Mar 2025 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: मधुबनी में होली के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना से इलाके में तनाव का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक और भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। होली के त्योहार के दिन जिस घर में खुशियां मनाई जानी थीं, वहां लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने कहर बरपा दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना खुटौना थाना क्षेत्र के झांझपट्टी डोमन गांव की है। जहां शुक्रवार की देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर हमला किया। घायल पुत्र रघुवीर साह ने थाने में दिए अपने आवेदन में नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bihar:शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ी थी युवती, पिता ने पुत्र संग मिलकर बेटी-पत्नी की हत्या की
विज्ञापन

 
होली के बहाने पुराने विवाद का लिया बदला
पीड़ित रघुवीर साह का आरोप है कि हमलावर होली खेलने के बहाने उनके घर आए, लेकिन असल मकसद पुरानी रंजिश का बदला लेना था। उन्होंने बताया कि राजीव कुमार यादव, गणेश कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, आशीष यादव, सुरेंद्र यादव, कारी यादव, बूढ़ानाथ यादव, राम पुकार साहू और प्रियेश गोहित सहित अन्य ने मिलकर उनके घर पर हमला किया।
 
उन्होंने बताया कि हमलावरों के पास लोहे की रॉड, लाठियां और धारदार हथियार थे। पहले रघुवीर साह पर हमला किया गया। जब उनके पिता सत्यनारायण साहू ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।


 
अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की टूटी सांसें
घायल पिता-पुत्र को तत्काल खुटौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को मधुबनी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार शाम को सत्यनारायण साहू ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
 
घटना के बाद से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। परिजन जहां शव से लिपट कर बिलख रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों में खुटौना थाना पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गुस्सा है। लोग थाना प्रभारी और सीएचसी के चिकित्सकों की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:भैया के ससुराल होली खेलने आए युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी, पूरा गांव बना गवाह; देखें तस्वीरें
 
हालात को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
वहीं, घायल रघुवीर साह ने न्याय की गुहार लगाई है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें