फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पंचायत उपचुनाव ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत; बाइक पर बेटे के साथ जा रहे थे, रास्ते में बिगड़ी तबीयत

Wed, 09 Jul 2025 09:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि योगेन्द्र पासवान एक बेहद कर्तव्यनिष्ठ और सजग कर्मचारी थे। वे हमेशा समय पर और समर्पित भाव से अपनी ड्यूटी निभाते थे। उनका निधन विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
चौकीदार योगेन्द्र पासवान की मौत से परिवार में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में पंचायत उपचुनाव की ड्यूटी पर जा रहे एक चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सकतपुर थाना में कार्यरत योगेन्द्र पासवान के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह जब वे अपने बेटे राजेश पासवान के साथ बाइक से केवटी प्रखंड में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में विदेश्वरस्थान उजान के पास ब्रह्मचारी कुटी के समीप उन्हें अचानक उल्टी आने लगी। जब तक उन्हें चिकित्सकीय सहायता मिलती, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
‘बाइक पर ही तबीयत हुई खराब, डॉक्टर के पास ले जाते समय हुई मौत’
मृतक के बेटे राजेश पासवान ने बताया कि उनके पिता सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए उत्साहित थे और समय से पहले तैयार होकर निकल पड़े थे। लेकिन रास्ते में बाइक पर ही उन्हें उल्टी आने लगी और उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। राजेश ने कहा कि मैं उन्हें पास के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar: तेजस्वी और मनोज झा के बयानों पर EC ने जारी किया ‘फैक्ट चेक’, कहा- अब तक मिले चार करोड़ से अधिक प्रपत्र
विज्ञापन

 
कई बच्चों का पिता थे योगेन्द्र, परिवार में पसरा मातम
योगेन्द्र पासवान के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से पांच की शादी हो चुकी है। परिवार के सबसे जिम्मेदार सदस्य के इस असमय निधन से गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी ड्यूटी के प्रति निष्ठा को याद करते हुए आसपास के लोग और सहकर्मी भी भावुक नजर आए।
 
पुलिस पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
घटना की जानकारी मिलते ही घनश्यामपुर थाना प्रभारी अजित कुमार और सकतपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। अजित कुमार ने कहा कि योगेन्द्र पासवान एक बेहद कर्तव्यनिष्ठ और सजग कर्मचारी थे। वे हमेशा समय पर और समर्पित भाव से अपनी ड्यूटी निभाते थे। उनका निधन विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बड़हिया व सूर्यगढ़ा में पंचायत उपचुनाव का शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह
 
चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन में शोक
इस दुखद घटना के चलते पंचायत उपचुनाव की ड्यूटी से पहले ही प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई है। जहां एक ओर चुनावी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, वहीं दूसरी ओर एक कर्मचारी की ड्यूटी पर जाते हुए मौत ने सभी को भावुक कर दिया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और सहकर्मियों ने योगेन्द्र पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
राज्य प्रशासन और निर्वाचन आयोग से भी अपील की जा रही है कि मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें