फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, मारपीट में कई घायल; पुलिस को आना पड़ गया

Sat, 17 Jan 2026 02:27 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: कालेज में अचानक दो गुटों के छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा। 
विज्ञापन
कालेज पर सुरक्षा में मौजूद पुलिस वाले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। झड़प इतनी उग्र थी कि वैशाली जिले के रहने वाले छात्र विशाल कुमार को अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज परिसर से सटे गेहूं के खेत में छिपना पड़ा। इस दौरान उग्र छात्रों ने दो अन्य छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मब्बी थाना पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल कॉलेज परिसर में पुलिस कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान एक छात्र के चार दांत टूट गए हैं, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

खेल प्रतियोगिता के बाद भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘उमंग’ प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया था। इसमें समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम हार गई। मैच के बाद देर शाम दोनों कॉलेजों के छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट के दौरान समस्तीपुर के छात्रों से घिरे वैशाली जिले के ईमादपुर निवासी छात्र विशाल कुमार जान बचाकर खेत में छिप गया। बताया जा रहा है कि वह चारों ओर से घिर गया था और डर के मारे उसने अपने परिजनों को फोन कर कहा कि उसकी हत्या हो सकती है। सूचना मिलते ही उसके पिता अशोक दास ने दरभंगा पुलिस को मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन

 

पुलिस ने खेत से सुरक्षित निकाला छात्र

सूचना के बाद मब्बी थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में फंसे छात्र विशाल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद हंगामा कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। मारपीट में घायल दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खेत में फंसे छात्र को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें