फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur: पेट्रोल पंप कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा चार लाख रुपये, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 28 Mar 2024 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur: जिले के रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ के रोसड़ा थाने के बलुआहा बाबा बजरंगबली स्थान के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार के बल पर 4 लाख रुपए लूट लिया। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा चार लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंप कर्मी अमरकांत राय शिवाजीनगर के गलगल चौक स्थित पेट्रोल पंप से अकेले ही बाइक पर सवार होकर रुपए जमा करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा ऐरौत गांव जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। घटना की सूचना पर रोसड़ा व शिवाजीनगर की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। जो एक ही काले रंग की प्लसर बाइक पर सवार होकर रोसड़ा की ओर आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खानपुर की ओर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित कर्मी अमरकांत ने बताया कि वह दिन के करीब 12 बजे पेट्रोल पंप से करीब 4 लाख रुपए लेकर अकेले ही बाइक से सीबीआई के एरौत शाखा में जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बलुआहा के पास रोसड़ा की ओर एक काले रंग की प्लसर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया और हथियार के बल पर बाइक की डिक्की में रखा रुपए से भरा बैग छीन लिया। लूट के दौरान एक बदमाश बाइक स्टार्ट रखे हुए था, जबकि दो बदमाश हाथ में पिस्टल लिए हुए थे। लूट की घटना के बाद तीनों खानपुर की ओर फरार हो गए। बाद में इन्होंने शोर मचाया, तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने जांच की शुरू
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाने के साथ ही शिवाजीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। गांव में घटनास्थल के पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस की एक टीम बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है। इलाके में लगी पुलिस की सीमा को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। पेट्रोल पंपकर्मी द्वारा बताए गए बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस की टीम को लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें